विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल
कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून हमेशा याद आएगा।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी शिखर धवन के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद उनके लिए एक भावुक नोट लिखा है।
कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून हमेशा याद आएगा। विराट ने एक्स पर लिखा, ''शिखर, आपके निडर डेब्यू से लेकर भारत के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, अविस्मरणीय प्रदर्शन और हमेशा दिल से नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मैदान से बाहर आपकी अगली पारी के लिए आपको शुभकामनाएं गब्बर।''
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी। उनके ऐलान के एक दिन बाद विराट कोहली ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।