Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अरुणाचल में चीन सीमा पर सड़क दुर्घटना, सेना के तीन जवान बलिदान

 सेना की पूर्वी कमान के जवानों को यह जवान अग्रिम मोर्चे पर ले जा रहा था। 

28 Aug 2024

अरुणाचल में चीन सीमा पर सड़क दुर्घटना, सेना के तीन जवान बलिदान

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तापी में भारतीय सेना का एक वाहन मंगलवार को ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक नहर में गिर गया। सेना की पूर्वी कमान के जवानों को यह जवान अग्रिम मोर्चे पर ले जा रहा था। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूर्वी सेना कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने बुधवार को इस दुर्घटना में हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष की मौत होने की पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीनों बलिदानियों के प्रति सेना के सभी रैंकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में हुई यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन पहाड़ी सड़क से नहर में गिर गया। सभी सैन्यकर्मी भारतीय सेना की पूर्वी कमान का हिस्सा थे। ईटानगर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के चार घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों सैनिकों का इलाज चल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरुणाचल में चीन सीमा पर सड़क दुर्घटना, सेना के तीन जवान बलिद
सेना की पूर्वी कमान के जवानों को यह जवान अग्रिम मोर्चे पर ले जा रहा था। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार सैनिक गंभीर रूप से घायल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News