फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
सार्जेंट पर हुए हमले को लेकर मैदान थाना में हत्या के तहत मामला दर्ज
कोलकाता। नवान्न अभियान में गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने 147 को गिरफ्तार किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला पीजीटी डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को केंद्र कर छात्र समाज की ओर से नवान्न अभियान का व्यापक असर मंगलवार को देखने को मिला।
पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे तो वही प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इनमें से कोलकाता पुलिस ने 126 लोगों को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया था अब इसकी संख्या बढ़कर 147 हो गई है। बता दे कि सर्जेंट देबाशीष चक्रवर्ती पर भी ईट फेंक कर हमला किया गया था जिससे उनके आंखों में गंभीर चोट पहुँची, इसके बाद मैदान थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों में 13 एफआईआर दर्ज किए है। पुलिस के अनुसार मुचिपाड़ा, अमहर्स्ट स्ट्रीट, अलीपुर, बड़ाबाजार, जोड़ासांको, हेयर स्ट्रीट, मैदान, न्यू मार्केट में एक-एक, हेस्टिंग में दो और सबसे अधिक साउथ पोर्ट में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। साउथ पोर्ट में एक मामला आरपीएफ के द्वारा भी किया गया है। आरोप है कि ग्वालियर घाट के पास आरपीएफ जवानों को रोक कर उनके साथ मारपीट की घटना हुई है।
बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड पर विधायक रत्ना देवनाथ का तीखा बयान, पूर्व सरकार पर साधा निशाना