Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर कांड के प्रतिवाद में सड़क पर उतरी तृणमूल

प्रदर्शन के नाम पर हो रही है गुंडागर्दी- शशि पांजा

31 Aug 2024

आरजी कर कांड के प्रतिवाद में सड़क पर उतरी तृणमूल

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर टीएमसी ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ। शशि पांजा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और सीबीआई इसकी जांच कर रही है। डॉ।

शशि पांजा ने फेक नैरेटिव के खिलाफ लड़ाई का भी आह्वान किया है, उन्होंने कहा कि सबको अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि 5 तारीख को फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने मीडिया ट्रायल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी के पास सबूत है तो उसे सीबीआई में प्रस्तुत किया जाए। शशि पांजा ने बंद के नाम पर हो रही गुंडागर्दी की निंदा की और कहा कि दुष्कर्म एक सामाजिक अपराध है, जो पूरे भारत में हो रहा है, लेकिन इसे राजनीतिक रंग देना दुखद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल को नीचा दिखाने और साजिश रचने में लगी है। क्योंकि यहां उनकी सरकार नहीं बन सकी। डॉ। शशि पांजा ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अपराध का कोई समर्थन नहीं करता और हर तरह की जांच होनी चाहिए। उन्होंने उन राजनीतिक दलों की आलोचना की जो मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं और आरोप लगाया कि वाहियात आरोपों के पीछे राजनीति है। पांजा ने जोर देकर कहा कि जिस किसी ने भी गलती की है, उसे सजा जरूर मिलेगी। ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय इन दिनों प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद है।

खबरों के मुताबिक, उसे जेल में परोसा जाने वाला खाना पसंद नहीं आ रहा है। रोटी-सब्जी से परेशान संजय रॉय ने जेलर से अंडा चाऊमीन की मांग की। आपको बता दें कि जेल के नियमों के मुताबिक, किसी भी कैदी को वही खाना दिया जाता है जो सभी कैदी को मिलता है। किसी-किसी केस में घर से खाना मंगवाने की इजाजत होती है। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर कांड के प्रतिवाद में सड़क पर उतरी तृणमूल
प्रदर्शन के नाम पर हो रही है गुंडागर्दी- शशि पांजा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News