Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में नवगछिया के समीप मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया खुल कर बेपटरी हो गया। यह मालगाड़ी उत्तरप्रदेश के फूलपुर से खाद लोड कर कटिहार जा रही थी। तभी नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

03 Sep 2024

बिहार में नवगछिया के समीप मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

भागलपुर।बिहार में कटिहार-बरौनी रेल खंड के नवगछिया के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। नवगछिया स्टेशन के समीप मालगाड़ी डीरेल हो गई।

मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया खुल कर बेपटरी हो गया। यह मालगाड़ी उत्तरप्रदेश के फूलपुर से खाद लोड कर कटिहार जा रही थी। तभी नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद डाउन लाइन की गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। कटिहार की ओर जाने वाली लाइन पर परिचालन अभी रुका हुआ है।

अपलाइन से ही गाड़ियों का परिचालन कराया जा रहा है। स्थानीय टीम डिरेल हुई बोगी को ठीक करने में लगी हुई है। वही बरौनी से भी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया स्टेशन के मालगोदाम में मालगाड़ी को खड़ी की गई थी। वहां 22 बोगी से युरिया खाद उतारा गया था। 25 बोगी को युरिया खाद को कटिहार में अनलोड होना था। नवगछिया स्टेशन मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। मालगाड़ी को एक नंबर प्लेटफार्म पर लाने के दौरान नवगछिया स्टेशन पर इंजन की तरफ से 26 वां बोगी और गार्ड की ओर से 17 वां बोगी पटरी से उतर गई। इस कारण डाउन ट्रेक पर आवागमन प्रभावित हो गई। एक्सीडेंट रिलिफ ट्रेन बरोनी स्टेशन से मंगवाया जा रहा है। एआरटी ट्रेन आने के पश्चात ही दुर्घटनाग्रस्त बोगी को हटाया जा सकेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में नवगछिया के समीप मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई ट्रेनों का
मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया खुल कर बेपटरी हो गया। यह मालगाड़ी उत्तरप्रदेश के फूलपुर से खाद लोड कर कटिहार जा रही थी। तभी नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन बैक करने के द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News