Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलामी होती थी।

03 Sep 2024

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडागर्दी है। नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा है।

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलामी होती थी। वसूली में चाचा-भतीजा की एक समान भागीदारी होती थी। जब ज्यादा वसूली होती थी तो चाचा को ढकेल दिया जाता था। भतीजा अकेले ही बैग लेकर भाग जाता था। चाचा की नियति है, हमेशा धक्का खाकर वही पड़े रहना।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें जाति के नाम पर नहीं बंटना है। इनको प्रदेश की चिंता नहीं थी। जब इनको लगा कि यूपी सुरक्षित नहीं रहा, तब इन्होंने अपने लिए दुनिया के अलग अलग देशों में द्वीप खरीद लिए होंगे। उन्होंने कहा कि इस धरती को पहचान का मोहताज करने वाले कौन लोग है? ये वही लोग हैं, जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया। ये विकास कार्यों में लूट मचाने वाले लोग हैं।इनका कारनामा वही है, जो अयोध्या में एक बेटी के साथ सपा नेता ने किया। योगी ने कहा कि सपा के लोगों ने सामाजिक ताने - बाने को छिन्न -भिन्न किया। प्रदेश को दंगे की आग में झोंक दिया। गरीबों के विकास के लिए जो धनराशि मिलनी चाहिए थी, उसमें लूट-घसूट किया। युवाओं की नौकरी में डकैती डाली। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऋण व युवाओं को स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरण किया। योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने भविष्य की बधाई दी।मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहर
मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलामी होती थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News