Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'नेटफ्लिक्स आईसी-814 वेब सीरीज के डिस्क्लेमर में देगा आतंकियों के असली नाम'

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर काफी आलोचना हो रही है। यूजर्स का दावा है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझकर अपहर्ताओं के नाम बदलकर ‘भोला’ और ‘शंकर’ किए हैं।

03 Sep 2024

'नेटफ्लिक्स आईसी-814 वेब सीरीज के डिस्क्लेमर में देगा आतंकियों के असली नाम'

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के कंट्री कंटेंट वाइस-प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को कहा कि ‘आईसी-814 कंधार हाईजैक’ वेब सीरीज के शुरुआती डिस्क्लेमर को अपडेट किया गया है। इसमें नेटफ्लिक्स इंडिया ने वेब सीरीज में आतंकी अपहर्ताओं के वास्तविक और कोड नामों को शामिल किया है।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर काफी आलोचना हो रही है। यूजर्स का दावा है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझकर अपहर्ताओं के नाम बदलकर ‘भोला’ और ‘शंकर’ किए हैं। नेटफिल्क्स पर आई नई वेब सीरीज 1999 में एयर इंडिया के विमान आईसी-814 के हाईजैक होने के घटनाक्रम पर आधारित है। वेब सीरीज को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस-प्रेसिडेंट कंटेंट मोनिका शेरगिल ने आधिकारिक बयान में कहा, “1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण से अपरिचित दर्शकों के लाभ के लिए प्रारंभिक डिस्क्लेमर में अपहर्ताओं के वास्तविक और कोड नामों को शामिल करने के लिए अपडेट किया गया है।”

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की प्रमुख मोनिका शेरगिल ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव से शास्त्री भवन मुलाकात की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मुद्दे पर कल बयान दिया था। उनका कहना है कि वे उस घटनाक्रम के दौरान लगातार नजर बनाए हुए थे। यह साफ है कि अपहरण में शामिल लोग पाकिस्तान समर्थित आतंकी थे। ऐसे में अपहरणकर्ताओं के हिन्दू नाम कहां से आए। वे खुश हैं कि मामले में आईएडंबी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'नेटफ्लिक्स आईसी-814 वेब सीरीज के डिस्क्लेमर में देगा आतंकिय
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर काफी आलोचना हो रही है। यूजर्स का दावा है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझकर अपहर्ताओं के नाम बदलकर ‘भोला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News