Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान में कार और बाइक की भिड़ंत में छह की मौत

तीन ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे।

05 Sep 2024

राजस्थान में कार और बाइक की भिड़ंत में छह की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देररात हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे पर एक कार के दो बाइक को टक्कर मारने से हुआ। हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे।

श्रीविजयनगर पुलिस थाना प्रभारी गोविन्द राम बिश्नोई के अनुसार हादसे में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के पल्लू निवासी ताराचंद (20), सूरतगढ़ गांव के दो एसपीएम का रहने वाला मनीष उर्फ रमेश (24), बख्तावरपुरा निवासी सुनील कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बख्तावरपुरा के चोहिलांवाली निवासी राहुल (20), राजियासर थाना क्षेत्र के गांव दो एसपीएम के शुभकरण (19) और बलराम उर्फ भालराम (20) को हालत गंभीर होने पर श्रीगंगानगर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके से फरार है। प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान में कार और बाइक की भिड़ंत में छह की मौत
तीन ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News