Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

दीपिका और रणवीर दोनों भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में अब ये बात सामने आ गई है कि दीपिका मां बन गई हैं। दीपिका और रणवीर के घर लक्ष्मी आई हैं।

08 Sep 2024

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी को दिया जन्म

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। पिछले कई महीनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। दीपिका कब बनेंगी मां? इस पर सभी का ध्यान था। दीपिका और रणवीर दोनों भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में अब ये बात सामने आ गई है कि दीपिका मां बन गई हैं। दीपिका और रणवीर के घर लक्ष्मी आई हैं।

विश्वस्त सूत्र ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल गणेश चतुर्थी के दिन शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपिका को उनकी मां के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच वीडियो और फोटो वायरल हो गए। इसके बाद ये बात सामने आई है कि दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि दीपिका या रणवीर ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

फरवरी 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद दीपिका का बेबी बंप नजर नहीं आने पर कहा गया कि ये फेक प्रेग्नेंसी है। एक्ट्रेस को कई इवेंट्स में हाई हील्स पहने देखा गया। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था लेकिन कुछ दिन पहले दोनों ने एक मैटरनिटी फोटोशूट कराकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। इसके बाद डिलीवरी के लिए जाने से पहले दीपिका और रणवीर ने भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन किए। इस बार दोनों अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। शादी के छह साल बाद दीपिका और रणवीर का घर बदल गया है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आया है।

दीपिका के काम की बात करें तो वह हाल ही में नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ नजर आईं थीं। अब दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में महिला पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। इसमें उनके पति रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
दीपिका और रणवीर दोनों भी पहली बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में अब ये बात सामने आ गई है कि दीपिका मां बन गई हैं। दीपिका और रणवीर के घर लक्ष्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News