वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
एनजेपी थाने की पुलिस ने अलग-अलग दो चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
एनजेपी थाने की पुलिस ने अलग-अलग दो चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एनजेपी थाने की पुलिस तीनों आरोपितों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेगी। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सौरभ दे और सुकुमार दास, बिवास दत्त है। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एनजेपी थाने की पुलिस ने आठ सितंबर को सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 33 के गेट बाजार इलाके से एक टोटो (ई-रिक्शा) की चोरी के मामले में सोमवार देर रात दो आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सौरभ दे और सुकुमार दास है।
पुलिस ने उनके पास से चोरी की टोटो भी बरामद कर ली है। बदमाशों ने टोटो को एनजेपी कश्मीर कॉलोनी इलाके में छिपा कर रखा था। वहीं, एनजेपी थाने की पुलिस ने एक अन्य मामले में साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम बिवास दत्त है। आरोपित को पुलिस ने सोमवार रात एनजेपी रेलवे हॉस्पिटल मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने सिलीगुड़ी टिकियापड़ा से चोरी की दस साइकिल बरामद की है।