Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पारिवारिक विवाद भुलाकर मलाइका के घर पहुंचे सलमान खान एंड ब्रदर्स

इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके घर पहुंचने का तांता लगा हुआ है। सलमान खान भी अपने पारिवारिक विवाद भुला कर

13 Sep 2024

पारिवारिक विवाद भुलाकर मलाइका के घर पहुंचे सलमान खान एंड ब्रदर्स

फिल्म अभिनेत्री मलाइका के अरोड़ा पिता ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की खबर ने सभी को चौंका दिया। मलाइका अरोड़ा का परिवार इस हादसे से सदमे में है। इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके घर पहुंचने का तांता लगा हुआ है। सलमान खान भी अपने पारिवारिक विवाद भुला कर

अरबाज और सोहेल के साथ मलाइका से मिलने उनके घर पहुंचे।

देर रात सलमान को कार से उतरकर मलाइका के घर जाते देखा गया। सलमान के चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। वर्ष 2017 में मलाइका ने सलमान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। उसके बाद सलमान ने कभी भी सार्वजनिक रूप से मलाइका का जिक्र नहीं किया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मलाइका के पिता का निधन हो गया है तो वह पारिवारिक विवाद भूलकर मलाइका से मिलने पहुंचे। इस पर साेशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने सलमान और पूरे खान परिवार की तारीफ की है। एक ने पाेस्ट किया कि 'परिवार ऐसा होना चाहिए।'

मलाइका के साथ खड़ा है पूरा खान परिवार

अरबाज से तलाक के बाद खान परिवार में से किसी ने भी मलाइका से मुलाकात नहीं की। इस दुख की घड़ी में पूरा खान परिवार मलाइका का साथ देने के लिए एकजुट हुआ। सलमान खान के साथ अरबाज और सोहेल भी मलाइका से मिलने उनके घर गए थे। मलाइका के पिता अनिल कुलदीप मेहता ने बांद्रा स्थित अपने आवास से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब मलाइका 11 साल की थीं, तब जॉयस और उनके पति का तलाक हो गया था। अनिल मेहता मलायका के सौतेले पिता थे, लेकिन मलाइका की अपने सौतेले पिता के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पारिवारिक विवाद भुलाकर मलाइका के घर पहुंचे सलमान खान एंड ब्र
इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके घर पहुंचने का तांता लगा हुआ है। सलमान खान भी अपने पारिवारिक विवाद भुला कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News