Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए अब कोई जगह नहीं : अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि मैं कश्मीर का माहौल देख रहा हूं, न तो फारूक अब्दुल्ला और न ही राहुल गांधी यहां सरकार बना रहे हैं।

16 Sep 2024

भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए अब कोई जगह नहीं : अमित शाह

किश्तवाड़। किश्तवाड में सोमवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनसी और कांग्रेस कहती है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि क्या अनुच्छेद 370 वापस होना चाहिए?... पहाड़ी और गुर्जर भाइयों को जो आरक्षण मिलता है, अनुच्छेद 370 बहाल होने पर वह नहीं मिल पाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि मैं कश्मीर का माहौल देख रहा हूं, न तो फारूक अब्दुल्ला और न ही राहुल गांधी यहां सरकार बना रहे हैं। अनुच्छेद 370 अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए कोई जगह नहीं है। कश्मीर में कभी भी दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे नहीं हो सकते। वहां केवल एक झंडा होगा और वह हमारा तिरंगा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने गुर्जरों से वादा किया था कि पहाड़ियों को आरक्षण मिलेगा लेकिन इससे गुर्जर प्रभावित नहीं होंगे और अब मोदी सरकार ने गुर्जर आरक्षण को छुए बिना पहाड़ियों को आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि अब गुर्जरों और पहाड़ियों को आदिवासी आरक्षण मिला है, अब आपके बच्चे भी कलेक्टर और डीएसपी बन सकते हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीन परिवारों के शासन को खत्म कर दिया और राज्य में पंचायती राज की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि बच्चे जल्द ही विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक विकसित जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं और ओबीसी को भी आरक्षण का अधिकार देना चाहते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि सोमवार को जम्मू संभाग के पाडर, किश्तवाड़ व रामबन में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए अब कोई जगह नहीं
भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए अब कोई जगह नहीं : अमित शाह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News