वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मारपीट क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है
कोलकाता। विश्वकर्मा पूजा की रात कोलकाता पुलिस सार्जेंट पर शराब के नशे में बदमाशों ने हमला कर दिया। पार्क सर्कस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी हर दिन की तरह रात में नाका चेकिंग कर रहे थे। तपसिया क्षेत्र के चाइना टाउन और क्रिस्टोफर रोड पर नाका चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर 20 से 30 बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।
पार्क सर्कस ट्रैफिक सर्जेंट कौतुक घोष और उनकी टीम की जमकर पिटाई की गयी। कांस्टेबल और सिविक वालंटियर भी घायल हो गए। पुलिस की मोटर साईकिल पर तोडफ़ोड़ की गई। गंभीर रूप से घायल ट्रैफिक सर्जेंट को चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उन्हें गर्दन, पैर और सिर में चोटें आईं है, हालांकि बाद में इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। तपसिया थाने की पुलिस ने इस मामले में बुबाई हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मारपीट क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की पहचान की है। जिनमें से बुबाई हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वही बुबाई का बड़ा भाई और टाजऱ्न फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।