Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय : अमित शाह

अमित शाह ने नक्सली हिंसा पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद की हिंसा के शिकार ये लोग अपने मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इनकी पीड़ा देख मन अत्यंत व्यथित है।

20 Sep 2024

देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय : अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।

अमित शाह ने नक्सली हिंसा पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद की हिंसा के शिकार ये लोग अपने मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इनकी पीड़ा देख मन अत्यंत व्यथित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम इस देश से नक्सलवाद और नक्सलवाद के विचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे और शांति स्थापित करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार बस्तर के 4 जिलों को छोड़ कर पूरे देश में नक्सलवाद को समाप्त करने में सफल रही है। इस देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31.03.2026 की तारीख तय की गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उससे पहले नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने नक्सलियों से कानून के समक्ष आत्मसमर्पण कर हथियार का रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और कश्मीर में कई जगहों पर कई लोग हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आपका भी स्वागत है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम इसके खिलाफ अभियान शुरू करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की
अमित शाह ने नक्सली हिंसा पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद की हिंसा के शिकार ये लोग अपने मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इनकी पीड़ा देख मन अत्यंत व्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News