Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर : डॉक्टर विरुपाक्ष विश्वास को सीबीआई ने किया तलब

माना जा रहा है कि विरुपाक्ष से इस मामले में कई सवाल पूछे जाएंगे क्योंकि घटना के दिन वह आर.जी. कर अस्पताल में ही मौजूद थे।

21 Sep 2024

आरजी कर : डॉक्टर विरुपाक्ष विश्वास को सीबीआई ने किया तलब

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले में अब सीबीआई ने बर्दवान मेडिकल कॉलेज के विवादास्पद डॉक्टर विरुपाक्ष विश्वास को तलब किया है। शनिवार को वह कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई के सामने पेश हुए। सीबीआई इस मामले में गहन जांच कर रही है, जिसमें अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

माना जा रहा है कि विरुपाक्ष से इस मामले में कई सवाल पूछे जाएंगे क्योंकि घटना के दिन वह आर.जी. कर अस्पताल में ही मौजूद थे।

घटना के बाद विरुपाक्ष का नाम सामने आने पर उन पर पहले से ही बर्दवान मेडिकल कॉलेज में ‘दादागिरी’ और जूनियर डॉक्टरों को धमकाने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप है कि विरुपाक्ष और उनके सहयोगियों ने अस्पतालों में आतंक का माहौल बनाया था, जिससे अधिकांश जूनियर डॉक्टर भयभीत रहते थे। आर.जी. कर की घटना के बाद विरुपाक्ष के खिलाफ बउबाजार थाने में भी शिकायत दर्ज की गई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें इस मामले में पहले ही निलंबित कर दिया है।

बर्दवान मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट के पद पर कार्यरत विरुपाक्ष का नाम एक वायरल ऑडियो से भी जुड़ा, जिसमें कथित तौर पर उन्हें धमकी देते हुए सुना गया। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। उनके खिलाफ आरोप है कि वह कॉलेज के कैंटीन से काफी मात्रा में चाय, बिस्कुट, और सिगरेट का सेवन करते थे, लेकिन पैसे नहीं चुकाते थे।

कैंटीन मालिक का दावा है कि उन्होंने विरुपाक्ष से 23 हजार 800 रुपये की बकाया राशि मांगी, लेकिन कभी नहीं मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर : डॉक्टर विरुपाक्ष विश्वास को सीबीआई ने किया तलब
माना जा रहा है कि विरुपाक्ष से इस मामले में कई सवाल पूछे जाएंगे क्योंकि घटना के दिन वह आर.जी. कर अस्पताल में ही मौजूद थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News