Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा सिलेंडर

सूचना पर सक्रिय हुई रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

22 Sep 2024

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा सिलेंडर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गयी है। जिले के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर रविवार को एक गैस सिलेंडर रखा मिला। यह देखकर लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिससे हादसा टल गया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर रखे गए सिलेंडर को हटवाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि आज (22 सितंबर) जेटीटीएन गुड्स ट्रेन कानपुर से प्रयागराज को जा रही थी। प्रेमपुर स्टेशन के पास लूपलाइन पर लोको पायलट देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीबी सिंह ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे आईओडब्ल्यू, सुरक्षाबल सहित अन्य टीमों ने सिलेंडर की जांच की और उसे ट्रैक से हटाया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक पांच लीटर का खाली सिलेंडर है, जो ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। जीआरपी एवं आरपीएफ ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले कानपुर-कासगंज के बीच रेल ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश हुई थी। दोनों ही मामलों में जांच चल रही है।विगत करीब 40 दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा सि
सूचना पर सक्रिय हुई रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News