Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जलपाईगुड़ी में करंट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मिथुन खेत से मवेशी को वापस ला रहा था, तभी उसके मवेशी शेड के बाहर जमा पानी में चले गये, जीसमें करंट था।

28 Sep 2024

जलपाईगुड़ी में करंट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा संलग्न टाकीमारी के धुपगुड़ी बस्ती इलाके में करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान परेश दास (60), उनकी पत्नी दीपाली, बेटे मिथुन (30) और पोते सुमन (2) के रूप में हुई है। घटना के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मिथुन खेत से मवेशी को वापस ला रहा था, तभी उसके मवेशी शेड के बाहर जमा पानी में चले गये, जीसमें करंट था। मिथुन ने मवेशी को बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर परेश और दीपाली उसकी मदद के लिए दौड़े और दोनों करंट की चपेट में आ गये। दो वर्षीय सुमन अपनी दादी दीपाली के साथ था और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है।

इस बीच घटना की खबर मिलते ही शनिवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव राजगंज के विधायक खगेश्वर राय के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने उसके घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलपाईगुड़ी में करंट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम मिथुन खेत से मवेशी को वापस ला रहा था, तभी उसके मवेशी शेड के बाहर जमा पानी में चले गये, जीसमें करंट था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News