Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होने देना चाहती : अखिलेश यादव

बेईमानी करके सभी पदों पर कब्जा करना चाहती है। इन दिनों गन्ना समितियों के चुनाव में भी भाजपा समर्थक सत्ता के संरक्षण में अराजकता पर उतारू हैं।

28 Sep 2024

भाजपा कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होने देना चाहती : अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होने देना चाहती है। बेईमानी करके सभी पदों पर कब्जा करना चाहती है। इन दिनों गन्ना समितियों के चुनाव में भी भाजपा समर्थक सत्ता के संरक्षण में अराजकता पर उतारू हैं।

लखीमपुर खीरी, बरेली, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में सत्ता संरक्षित भाजपाई बेईमानी और गुण्डई करके अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान कर रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाकर जबरदस्ती पर्चे खारिज करा रहे हैं। ये सब निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं। भाजपाई अराजकता और गुण्डई के खिलाफ कई जिलों में किसान धरना देकर विरोध कर रहे हैं। सत्ता के मद में चूर भाजपा प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनावों को प्रभावित कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आयी है वह हर चुनाव में धांधली कर रही है। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में भी कई सीटों पर बेईमानी की। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए वोट दिया लेकिन भाजपा ने बेईमानी और धांधली से परिणाम प्रभावित किया। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन के बल पर सत्ता का जिस तरह से दुरूपयोग किया था यह सभी ने देखा था। मतदाताओं को मारा-पीटा गया था और वोट नहीं डालने दिया गया था। यह काम भाजपा हर चुनाव में कर रही है। ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को शर्मसार किया था। लोकसभा चुनाव में हार से बौखलाई भाजपा सरकार प्रदेश में संभावित उपचुनाव में भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने पर अमादा है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जाति-धर्म के आधार पर बीएलओ हटाए और तैनात किये जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन गयी है। जनता भाजपा के लोकतंत्र और संविधान विरोधी कार्यों से बेहद नाराज और गुस्से में है। आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इस सरकार में राजधानी लखनऊ में भी लोग सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस के साथ लूट हो गयी। सरकार का दावा रात में बेखौफ निकलने का था लेकिन लोग दिन में लुट जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। देश में सबसे ज्यादा महिला अपराध की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होने देना चाहती : अखिलेश या
बेईमानी करके सभी पदों पर कब्जा करना चाहती है। इन दिनों गन्ना समितियों के चुनाव में भी भाजपा समर्थक सत्ता के संरक्षण में अराजकता पर उतारू हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News