Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बदलापुर दुष्कर्म एनकांटर : आरोपित के शव को भारी सुरक्षा के बीच दफनाया गया

मृतक अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे सहित सभी रिश्तेदार भी उपस्थित थे।

29 Sep 2024

बदलापुर दुष्कर्म एनकांटर : आरोपित के शव को भारी सुरक्षा के बीच दफनाया गया

मुंबई। बदलापुर दुष्कर्म मामले के मृतक संदिग्ध आरोपित अक्षय शिंदे का शव रविवार शाम को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उल्हासनगर के शांतिनगर श्मशान भूमि में दफना दिया गया। अक्षय शिंदे के शव को दफनाने का पूरजोर विरोध किया गया था। इस मौके पर

मृतक अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे सहित सभी रिश्तेदार भी उपस्थित थे।

रविवार काे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अक्षय शिंदे का शव कलवा स्थित शिवाजी अस्पताल से लाया गया। इसके बाद अक्षय शिंदे का शव उनके रिश्तेदारों को सौंपा गया। शव काे दफनाने के लिए उल्हास नगर शांतिनगर श्मशान भूमि पर गड्ढा खोदा गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर श्मशान भूमि पर खोदे गए खड्ढे को बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने विरोध करने वालों से सख्ती से निपटा और जेसीबी से फिर गड्ढा खोदकर शाम को अक्षय शिंदे के शव को दफन करा दिया।

उल्लेखनीय है कि बदलापुर दुष्कर्म मामले के संदिग्ध आरोपित अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते समय हुए

एनकांटर में मौत हो गई थी। अक्षय शिंदे के पिता का आरोप है कि इस मामले के अन्य आरोपितों को बचाने के लिए उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। इसी वजह से वे न्याय पाने तक अक्षय शिंदे का शव जलाने की बजाय दफनाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने अक्षय शिंदे का अंतिम संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करवाई। इसे लेकर अन्ना शिंदे ने बाम्बे हाई कोर्ट में आवेदन दिया था और हाई कोर्ट ने प्रशासन को सोमवार से पहले अक्षय शिंदे का अंतिम संस्कार करवाने का आदेश दिया था। इसी वजह से ठाणे जिला प्रशासन की ओर भारी पुलिस बंदोबस्त कर अक्षय शिंदे के शव को दफना करा दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बदलापुर दुष्कर्म एनकांटर : आरोपित के शव को भारी सुरक्षा के ब
मृतक अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे सहित सभी रिश्तेदार भी उपस्थित थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News