Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सागर दत्त अस्पताल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगे  'गो बैक' के नारे

उन्होंने शनिवार को कहा कि हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी

29 Sep 2024

सागर दत्त अस्पताल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगे  'गो बैक' के नारे

बैरकपुर। सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वे अस्पताल परिसर में धरना दे रहे हैं। यह खबर पाकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार अचानक धरना मंच पर पहुंचे लेकिन अस्पताल में कदम रखते ही उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे डॉक्टर ने 'शुभंकर सरकार गो बैक' के नारे लगाने शुरू कर दिए। अंतत: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को वापस लौटना पड़ा।
दरअसल शुक्रवार शाम कमरहट्टी (उत्तर 24 परगना) के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों हमला किए जाने की घटना हुई थी। इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की। उन्होंने शनिवार को कहा कि हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।
अस्पताल के जूनियर डॉक्टर रविवार को धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुभंकर सरकार अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल परिसर में घुसते ही आंदोलनकारी डाक्टर 'गो बैक' के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा, "जो लोग राजनीतिक कारणों से इस मंच का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, हम उनसे वापस जाने का पुरजोर अनुरोध करते हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सागर दत्त अस्पताल में लगे  'गो बैक' के नारे
उन्होंने शनिवार को कहा कि हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News