Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में, बाढ़ से निपटने काे हर संभव मदद मिलेगी: नित्यानंद राय

प्रधानमंत्री का निर्देश है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित कर हालात पर नजर रखी जाए। उन्होंने बिहार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।

29 Sep 2024

बिहार सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में, बाढ़ से निपटने काे हर संभव मदद मिलेगी: नित्यानंद राय

पटना। बिहार में पड़ाेसी देश नेपाल से पानी छाेड़े जाने के कारण बिहार में मची तबाही काे लेकर केंद्र सरकार भी एक्शन में है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में रविवार को पटना में एनडीआरएफ की अहम बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार से लगातार केंद्रीय गृह मंत्रालय संपर्क बनाये हुए है। प्रधानमंत्री का निर्देश है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित कर हालात पर नजर रखी जाए। उन्होंने बिहार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।

राय ने कहा कि बिहार सरकार बहुत ही तत्परता के साथ राज्य की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और लगातार पूरे मामले को देख रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने पूरी तरीके से सभी संस्थाओं को लगा दिया है। अभी बिहार के बाढ़ में एनडीआरएफ की 11 टीमें लगी हुई हैं जबकि 8 टीमों को रिज़र्व रखा गया है। यदि जरूरत पड़ेगी तो पश्चिम बंगाल से भी टीम बुलाई जाएगी। बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के ले पूरी तरह से तैयार है। बिहार में जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एअरलिफ्टिंग कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स को लगाकर फ़ूड पैकेजिंग भी गिराया जाएगा।

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार के नेतृत्व में एनडीआरएफ पूरी तरीके से तैयार है। नेपाल में ब्रिज बनाने को लेकर द्वार तैयार कर लिया गया है और बातचीत चल रही है। कमला ब्रिज परियोजना पर भी सहमति बन गई है। केंद्र ने बाढ़ के लिए बिहार को 11000 करोड रुपये दिए हैं। जरूरत पड़ेगी तो हवाई मार्ग से भी लोगों को सहायता पहुंचाई जाएगी और एयर फोर्स को भी लगाया जाएगा। बाढ़ खत्म हो जाने के बाद केंद्रीय टीम जायजा लेने आयेगी। राजद पर हमला करते हुए उन्हाेंने कहा कि विपक्ष का बिहार में आये बाढ़ से काेई मतलब नहीं है। तेजस्वी यादव विदेश दाैरे पर हैं। बिहार में जब-जब आफत आती है तेजस्वी गायब हाे जाते हैं। राजद के राज में ताे बाढ़ में भी घाेटाला हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में, बाढ़ से
प्रधानमंत्री का निर्देश है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित कर हालात पर नजर रखी जाए। उन्होंने बिहार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News