Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया।

02 Oct 2024

झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह उस वक्त हुई जब वे वहां से गुजर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को दी।

ग्रामीणों के अनुसार, उस ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी करीब सुबह छह बजे गुजरने वाली थी लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देख लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। इसके बाद एनटीपीसी के कर्मियों ने उस मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया। एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे में ड्यूटी के दौरान उसने विस्फोट की आवाज सुनी थी लेकिन टायर फटने की आशंका की वजह से वह उस वक्त ध्यान नहीं दिया। सुबह मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना से महज 10 फीट की दूरी पर एक तार भी बरामद किया गया है।

इधर, घटना के बाद बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह, जामुदा राजमहल एसडीपीओ विमल त्रिपाठी, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। इस संबंध में साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है। एफएसएल की टीम भी आ रही है। हर बिंदु जांच की जाएगी। हालांकि, उन्होंने इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया
जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News