Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा ने उन फसलों पर एमएसपी दी जो हरियाणा में उगाई ही नहीं जाती: प्रियंका गांधी

प्रदेश में 10 साल के राज में भाजपा ने कुछ नही किया लेकिन अब नेताओं को टोकने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने देश का सब कुछ दो मित्रों को दे दिया। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा।

02 Oct 2024

भाजपा ने उन फसलों पर एमएसपी दी जो हरियाणा में उगाई ही नहीं जाती: प्रियंका गांधी

जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी काे एमएसपी के मुद्दे पर घेरते हुए कहा है कि भाजपा ने किसानाें काे एमएसपी देने के नाम पर गुमराह किया है। पूर्व सरकार ने उन फसलाें पर एमएसपी दे दी है जिनकी पैदावार हरियाणा में हाेती ही नहीं है। प्रियंका गांधी बुधवार काे जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फाेगाट के समर्थन में आयाेजित चुनावी जनसभा काे संबाेधित कर रही थी। उन्होंने कहा की चुनाव के समय बड़े बड़े नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला। प्रदेश में 10 साल के राज में भाजपा ने कुछ नही किया लेकिन अब नेताओं को टोकने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने देश का सब कुछ दो मित्रों को दे दिया। इससे बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा।

रैली को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने संबोधित किया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, कानून लादे गए। काफी घोटाले और लगभग 30 बार पेपर लीक हुए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार अग्निवीर जैसी स्कीमें लेकर आती है। शहीद होने पर भी कुछ नहीं मिलेगा।

परिवार पहचान पत्र जब से आया है प्रदेश में लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आमदनी बढऩे का हवाला देकर लोगों को मुलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होना ही हरियाणा की पहचान है। असत्य के खिलाफ सत्य की जीत ही हमारी परंपरा रही है। रैली में कांंग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए कहा कि यो हरियाणा है प्रधान। अबकी बार भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। भाजपा ने प्रदेश का भठ्ठा बिठा दिया।इस अवसर पर बाेलते हुए विनेश फाेगाट ने कहा कि देशभर के खिलाड़ी जब सड़काें पर थे ताे प्रधानमंत्री माेदी के पास उनसे मुलाकात का समय नहीं था। इसके बावजूद प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा न केवल वहां आए बल्कि उनकी मदद भी की।आज के कार्यक्रम में विनेश ने कहा कि वह जब पैरिस ओलंपिक में थी ताे प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से उन्हें फाेन किया गया था। उन्हाेंने फाेन नहीं उठाया। क्याेंकि उन्हें पता था कि उनकी बातचीत के वीडियाे काे वायरल करके भाजपा नेता उन्हें बार-बार अपमानित करने का काम करते। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हाे चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने उन फसलों पर एमएसपी दी जो हरियाणा में उगाई ही नहीं ज
प्रदेश में 10 साल के राज में भाजपा ने कुछ नही किया लेकिन अब नेताओं को टोकने का समय आ गया है। भ्रष्टाचार का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार ने देश का सब कुछ दो मित्रों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News