Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प तील और चावल लेकर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की है

02 Oct 2024

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता। बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा की शुरुआत हो गई है। महालया के मौके पर हजारों लोगों ने गंगा तटों पर नदी में स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण किया है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी कोलकाता के बाबू घाट, फेरी घाट, नीमतला घाट समेत अन्य घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में पुरोहितों का भी जमावड़ा था, जिन्होंने लोगों को पितृ तर्पण करवाया है।

वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प तील और चावल लेकर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बिरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में सुबह 5:00 बजे आकाशवाणी पर महालया (दुर्गा सप्तशती श्लोक) सुने जाने की परंपरा रही है। महालया के साथ ही देवी पक्ष की शुरुआत के साथ-साथ पितृ पक्ष का समापन होता है।

पश्चिम बंगाल में यह मान्यता रही है कि महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से अपने मायके पृथ्वी लोक में आती हैं। यहां उनके स्वागत के लिए भक्त समुदाय ढाक ढोल के साथ देवी की आराधना करते हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे पावन महोत्सव माना जाता है। इस दौरान हर तरफ भक्ति आनंद और उल्लास का वातावरण रहता है और हर आयु वर्ग के लोग नए वस्त्रों से सुसज्जित होकर भगवती की आराधना में लीन नजर आते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देवी पक्ष का आगाज तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प तील और चावल लेकर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News