Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर बोला हमला

गुजरात के लोगों ने देशभर में स्वच्छता का संस्कार दिया है। हम संकल्प लें कि आने वाले साल में गुजरात स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आए।

03 Oct 2024

अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर बोला हमला

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के भाडज में गुरुवार को 447 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। शाह ने कहा कि देश के सभी घरों में टॉयलेट बना, यह देश की आजादी के 70 वर्षों बाद हुआ है। देश में स्वच्छता पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। गुजरात के लोगों ने देशभर में स्वच्छता का संस्कार दिया है। हम संकल्प लें कि आने वाले साल में गुजरात स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आए।

दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने भाडज में महानगर पालिका के कार्यक्रम में लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। शाह ने कहा कि आज से 9 दिवसीय आराधना के पर्व की शुरुआत हुई है। समग्र विश्व में सनातन धर्म के अनुयायी इन नौ दिनों के अंदर सत्व, ज्ञान और शक्ति के संचय का काम करेंगे। नौ दिनों तक समग्र गुजरात के अंदर अनेक प्रकार की साधना होती है। उन्होंने अहमदाबाद की कुलदेवी भद्रकाली का भी उल्लेख किया। शाह ने अहमदाबाद महानगर पालिका की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल बनाकर उसने सबसे अच्छा काम किया है।

गृहमंत्री शाह ने बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षण समिति के स्कूलों को देखने के बाद यह ख्याल आता है कि भारत का भविष्य कितना उज्ज्वल है। शाह ने कहा कि वे हृदय से महापौर और नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के चेयरमैन व शिक्षक-शिक्षिकाओं को अभिनंदन करते हैं।

गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 23,951 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। 14 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। पांच वर्ष में 37 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। बालकों के लिए विकास कार्य से लेकर तालाब बनाने, रोड बनाने, ओवरब्रिज बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हॉस्पिटल बनाने समेत कई कार्य हुए हैं। शाह ने अहमदाबाद के लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में मनपा आयुक्त के प्रयासों का साथ देने का अनुरोध किया, जिससे शहर को टॉप पर लाया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह ने स्वच्छता को लेकर देश की पूर्ववर्ती सरकारों पर बो
गुजरात के लोगों ने देशभर में स्वच्छता का संस्कार दिया है। हम संकल्प लें कि आने वाले साल में गुजरात स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News