Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वडोदरा हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

वडोदरा के हरणी हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ की यूनिट एएसजी में कार्यरत प्रदीप कुमार राम ने हरणी थाने में बम संबंधी ई-मेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

05 Oct 2024

वडोदरा हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

वडोदरा। गुजरत के वडोदरा हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सीआईएसएफ के ई-मेल एड्रेस पर दी गई। हवाईअड्डा प्राधिकरण और पुलिस की विभिन्न टीमें जांच कर रही हैं। बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड के जरिए सम्पूर्ण टर्मिनल क्षेत्र में जांच की जा रही है।

वडोदरा के हरणी हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ की यूनिट एएसजी में कार्यरत प्रदीप कुमार राम ने हरणी थाने में बम संबंधी ई-मेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके तहत वह चार अक्टूबर को हरणी हवाईअड्डे पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे हवाईअड्डा प्राधिकरण के पास सीआईएसएफ की ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने जनरल शिवा76 रेडिफमेल डॉट कॉम से मेल किया। इसमें अंग्रेजी में लिखा गया था कि आई हैव टिकल्ड देयर इगो एंड हैव फ्रस्टेड देम, हाहाहा, परिणाम? बम एंड बैंस? बिग बिग बैंग्स होहोहो? नो स्टॉपिंग, नो एस्केप?लेट दी गेम बिगेन? जय महाकाल, जय मां आदिशक्ति...।

इसके बाद यह जानकारी उच्चाधिकारियों समेत हरणी पुलिस और हवाईअड्डा प्राधीकरण को दी गई। इसके तुरंत बाद सभी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। उल्लेखनीय है कि चार महीना पहले भी हरणी हवाईअड्डा को ई-मेल पर धमकी दी जा चुकी है। इसके पूर्व 12 मई, 2024 को अहमदाबाद के एसवीपीवी इंटरनेशनल हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वडोदरा हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी
वडोदरा के हरणी हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ की यूनिट एएसजी में कार्यरत प्रदीप कुमार राम ने हरणी थाने में बम संबंधी ई-मेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News