Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

दोनों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की।

06 Oct 2024

अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। फिल्म "12वीं फेल" फेम अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। वे भगवान महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। दोनों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि रविवार सुबह भगवान महाकाल के दरबार में प्रसिद्ध अभिनेत्री मेधा शंकर पहुंचीं, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर भस्म आरती का दर्शन किया। अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ ही क्रिकेटर यश ठाकुर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने भी बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक कर दर्शन किए। वह पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए हैं।

गाैरतलब है कि फिल्म "12वीं फेल" में अपने अभिनय के दम पर रातों-रात स्टार बनी मेधा शंकर ने अपने अभिनय की शुरुआत ब्रिटिश मिनीसीरीज "बीचम हाउस" से की और उसके बाद हिंदी फिल्म "शादी स्थान" और सीरीज़ "दिल बेकरार" में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान महाकाल की भस्म आरती में पहली बार आई हूं। भस्म आरती के दौरान अच्छा लगा, एक अलग ही अनुभव रहा है। भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और वहीं माथा टेका।

क्रिकेटर यश ठाकुर ने कहा कि वे भी पहली बार भस्म आरती के दर्शन करने आए हैं। भगवान महाकाल से कामना की है कि जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर भारत के लिए खेलें। क्रिकेटर यश ठाकुर आईपीएल 2024 में पांच विकेट लेने वाले सातवें भारतीय अनकैप्ड बने थे। इसके पहले वे विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए भी खेल चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए भगवान महाकाल
दोनों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News