Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हमास अटैक की बरसी से पहले दहला इजरायल, आतंकी हमले के बाद गाजा से भी रॉकेटों की बौछार

पिछले साल हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें कई लोगों को बेरहमी से मार डाला गया और कई को बंधक बना लिया गया था। पहली बरसी के चलते पूरे इजरायल में अलर्ट है।

06 Oct 2024

हमास अटैक की बरसी से पहले दहला इजरायल, आतंकी हमले के बाद गाजा से भी रॉकेटों की बौछार

हमास अटैक की बरसी से ठीक पहले गाजा की ओर से इजरायल में कई रॉकेट्स दागे गए हैं। इससे पहले, इजरायल में रविवार को आतंकी हमला भी हुआ, जिसमें कम से कम एक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। इजरायली सेना ने बताया है कि उत्तरी गाजा की ओर से दक्षिणी इजरायल में रॉकेटों से हमला किया गया है। पिछले साल हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें कई लोगों को बेरहमी से मार डाला गया और कई को बंधक बना लिया गया था। पहली बरसी के चलते पूरे इजरायल में अलर्ट है।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, "उत्तरी गाजा पट्टी से इजरायली क्षेत्र में प्रवेश करते हुए कई रॉकेट्स की पहचान की गई। एक रॉकेट को तो हवा में ही रोक दिया गया, जबकि बाकी के रॉकेट खाली इलाकों में गिरे हैं। इससे पहले, रविवार की सुबह इजरायल ने मध्य गाजा की एक मस्जिद पर हवाई हमला किया था। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह कम-से-कम 19 लोग मारे गए।

गाजा में हमला एक मस्जिद पर हुआ, जहां विस्थापित लोग डेर अल-बलाह के केंद्रीय शहर में मुख्य अस्पताल के पास शरण लिए हुए थे। शहर के पास विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए एक और हमले में चार और लोग मारे गए। इजरायली सेना ने कहा कि दोनों हमलों में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चला कि मस्जिद पर हमले में मारे गए सभी लोग पुरुष थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमास अटैक की बरसी से पहले दहला इजरायल, आतंकी हमले के बाद गाज
पिछले साल हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर को आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें कई लोगों को बेरहमी से मार डाला गया और कई को बंधक बना लिया गया था। पहली बरसी के चलते पू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News