Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट ने राेकी ट्रेन, हादसा टला

दरअसल यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है।

07 Oct 2024

रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट ने राेकी ट्रेन, हादसा टला

रायबरेली। रायबरेली जनपद में लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रविवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का बड़ा ढेर देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और अधिकारियों की इसकी सूचना दी। हालांकि इसमें किसी तरह की साज़िश से अधिकारियों ने इंकार किया है।

दरअसल यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक चालक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर निकल गया। थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया। कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गए।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र भदाैरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद रेल रूट पर ट्रेनाें का आवागमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर देख लाेकाे पायलट
दरअसल यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News