Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर घोटाला : ईडी ने संदीप घोष समेत अन्य आरोपितों से जेल में पूछताछ की मांग की, अदालत ने दी अनुमति

संदीप की पत्नी संगीत घोष को भी कई बार पूछताछ के लिए तलब किया गया और उनके बेलघाटा स्थित घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया

07 Oct 2024

आरजी कर घोटाला : ईडी ने संदीप घोष समेत अन्य आरोपितों से जेल में पूछताछ की मांग की, अदालत ने दी अनुमति

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुए वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदीप घोष समेत अन्य आरोपितों से जेल में पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी, जिसे सोमवार को अलीपुर की सीबीआई विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया। ईडी ने इस मामले में संदीप घोष के साथ-साथ गिरफ्तार किए गए बिप्लव सिंह और अफसर अली से भी पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अफसर, संदीप घोष के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। तीनों वर्तमान में जेल में बंद हैं, जिस कारण ईडी ने जेल में जाकर उनसे पूछताछ करने की अर्जी दी थी।
आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं का मामला, कॉलेज की एक महिला डॉक्टर की मौत के तुरंत बाद सामने आया। आरोप है कि पिछले तीन सालों से अधिक समय से अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार हो रहा था। इसके बाद राज्य सरकार ने 16 अगस्त को एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। लेकिन एक दिन बाद ही उच्च न्यायालय के आदेश पर यह मामला राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामले में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ है, जिनमें शवगृह से शव गायब होने और अस्पताल के जैविक कचरे से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं। इन भ्रष्टाचारों की ओर अस्पताल के पूर्व अतिरिक्त अधीक्षक अख्तर अलि ने पुलिस का ध्यान आकर्षित किया था।
सीबीआई ने इस मामले की जांच के दौरान संदीप घोष और अन्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी स्वतंत्र जांच शुरू की और कई स्थानों पर छापे मारे। संदीप की पत्नी संगीत घोष को भी कई बार पूछताछ के लिए तलब किया गया और उनके बेलघाटा स्थित घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।
ईडी ने जांच के दौरान संदीप घोष के घर और अन्य स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए थे। जांचकर्ताओं का मानना है कि इन दस्तावेजों के आधार पर ही वे संदीप से पूछताछ करना चाहते हैं। ईडी का दावा है कि जब्त किए गए दस्तावेजों में संदीप और उनकी पत्नी सगीता के संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने संदीपसमेत अन्य आरोपितों से जेल में पूछताछ की मांग की
संदीप की पत्नी संगीत घोष को भी कई बार पूछताछ के लिए तलब किया गया और उनके बेलघाटा स्थित घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News