Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा विशाल एयरबस बेलुगा एक्सएल विमान

एयरबस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बेलुगा एक्सएल विमान की कुल लंबाई 207 फीट, ऊंचाई 62 फीट और पंखों का फैलाव 197 फीट 10 इंच है। इस विमान ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी थी और नवंबर 2019 में यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी से प्रमाणन प्राप्त किया, जिसके बाद यह जनवरी 2020 में सेवा में प्रवेश कर गया।

09 Oct 2024

कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा विशाल एयरबस बेलुगा एक्सएल विमान

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली बार एयरबस बेलुगा एक्सएल विमान उतरा। हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बेलुगा एक्सएल एयरबस का सबसे बड़ा विमान है, जो बेलुगा एसटी का उन्नत और बड़ा संस्करण है।

एयरबस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बेलुगा एक्सएल विमान की कुल लंबाई 207 फीट, ऊंचाई 62 फीट और पंखों का फैलाव 197 फीट 10 इंच है। इस विमान ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी थी और नवंबर 2019 में यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी से प्रमाणन प्राप्त किया, जिसके बाद यह जनवरी 2020 में सेवा में प्रवेश कर गया।

कोलकाता हवाई अड्डा पहले भी बेलुगा एसटी सीरीज के विमान को संभाल चुका है, लेकिन मंगलवार रात 10:43 बजे पहली बार बेलुगा एक्सएल विमान यहां उतरा। यह विमान बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आया था और इसे पानी की सलामी दी गई। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान पूर्वी भारत में बेलुगा एक्सएल जैसे बड़े विमानों को संभालने की सुविधा रखने वाले एकमात्र हवाई अड्डे पर उतरा।

कोलकाता हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "पहली बार, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे ने एयरबस बेलुगा एक्सएल का स्वागत किया, जो आवश्यक विमान घटकों को ले जा रहा था। यह उड़ान चालक दल के आराम, उड़ान ड्यूटी समय सीमा और ईंधन भरने के लिए कोलकाता में रुकी, क्योंकि यह पूर्वी भारत का एकमात्र हवाई अड्डा है जो इस विमान को संभाल सकता है।"

इस विशाल विमान के बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान टूलूस स्थित एयरबस फैक्टरी से उड़ान भरकर तियानजिन, चीन के एयरबस यूनिट में कुछ उपकरण और कलपुर्जे ले जा रहा था। इसमें तीन पायलट और एक इंजीनियर मौजूद हैं।

बेलुगा एक्सएल एक बड़ा परिवहन विमान है, जिसे मुख्य रूप से हवाई जहाज के बड़े घटकों जैसे पंख और धड़ को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस विमान को बुधवार शाम को फिर से ईंधन भरकर इसके प्रस्थान के निर्धारित 5:50 बजे रवाना किया गया है। यह विमान कोलकाता हवाई अड्डे के जे-1 बे पर खड़ा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा विशाल एयरबस बेलुगा एक्सए
एयरबस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बेलुगा एक्सएल विमान की कुल लंबाई 207 फीट, ऊंचाई 62 फीट और पंखों का फैलाव 197 फीट 10 इंच है। इस विमान ने 2018 में अपनी पहली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News