Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बहराइच हिंसा के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस के अनुसार नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई मुठभेड़ के दौरान सरफराज और तालिब के पैरों में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए नानपारा सीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

17 Oct 2024

बहराइच हिंसा के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज में रविवार को हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपितों की गुरुवार दोपहर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में दोनों आरोपित घायल हो गए, जिन्हें गंभीरावस्था में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब के रूप में हुई है। सरफराज मुख्य आरोपित अब्दुल हमीद का बेटा है और ये भी आरोपित है।

पुलिस के अनुसार नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई मुठभेड़ के दौरान सरफराज और तालिब के पैरों में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए नानपारा सीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि सरफराज और तालिब को अपराह्न 2.35 बजे घायलावस्था में यहां लाया गया। एक आरोपित के बाएं और दूसरे के दाएं पैर में गोली लगी थी। फिलहाल गोली अंदर ही फंसी हुई है। उनकी गंभीर हालत के देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया है।

यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने कहा, "थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई, जिसमें सरफराज और मोहम्मद तालिब घायल हो गए हैं। मामले में मुख्य आरोपित समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है, उसकी बेटी रुखसार ने आरोप लगाया है कि बुधवार को चार बजे उसके पिता अब्दुल हमीद, उसके दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठाया था। उसके पति और देवर पहले ही पुलिस हिरासत में थे। किसी भी थाने से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। रुखसार ने इनके एनकाउंटर किये जाने की आशंका जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिजनों की सुरक्षा की अपील की थी।

ज्ञातव्य है कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में तनावपूर्ण शांति रही। गुरुवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया।

उधर, मृतक युवक के परिजनों ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बहराइच हिंसा के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल
पुलिस के अनुसार नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई मुठभेड़ के दौरान सरफराज और तालिब के पैरों में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए नानपारा सीएचसी में ले जाया गया,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News