Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान का परिवार चिंतित: अरबाज खान

अरबाज खान ने कहा, "हम सब ठीक हैं लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। इस समय बहुत सारी चीजें हो रही हैं और जाहिर तौर पर हर कोई उनके सलमान बारे में बहुत चिंतित और परेशान है।"

17 Oct 2024

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान का परिवार चिंतित: अरबाज खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का परिवार पिछले कुछ दिनों से उसकी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं। 12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की जांच भी जारी है। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बहुत करीबी दोस्त थे। ऐसे में उनकी हत्या के बाद से सलमान खान का परिवार चिंतित है। इसके अलावा एक्टर को जान से मारने की धमकी भी मिली है। इन सबके बीच भाईजान के भाई अरबाज खान ने दिए इंटरव्यू में अपने भाई की सुरक्षा पर टिप्पणी की है।

अरबाज खान ने कहा, "हम सब ठीक हैं लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। इस समय बहुत सारी चीजें हो रही हैं और जाहिर तौर पर हर कोई उनके सलमान बारे में बहुत चिंतित और परेशान है।" सलमान खान की सुरक्षा को लेकर पूरा परिवार किस तरह चिंतित है, इस बारे में बात करते हुए अरबाज कहते हैं, "फिलहाल हम एक परिवार के रूप में इस बारे में सोच रहे हैं कि हम सलमान के लिए सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस के मार्गदर्शन के अनुसार सलमान की सुरक्षा कैसे की जाए। फिलहाल हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।"

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई

बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे। उनकी हत्या के बाद भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और पनवेल में उनके फार्म हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सलमान को अगले कुछ दिनों तक घर से बाहर न निकलने की भी हिदायत दी गई है।

बिग बॉस वीकेंड वॉर

पिछले शनिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान ने 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' की शूटिंग तुरंत रोक दी और लीलावती अस्पताल की ओर भागे। अब आने वाले समय में सलमान का शो में आने की संभावना बहुत कम है। उनकी जगह करण जौहर या फराह खान आने वाले वीकेंड में होस्ट बनकर आ सकते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान का परिवार चिंतित: अरबाज
अरबाज खान ने कहा, "हम सब ठीक हैं लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। इस समय बहुत सारी चीजें हो रही हैं और जाहिर तौर पर हर कोई उनके सलमान बारे में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News