Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल हब एवं भूमिगत मार्ग का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन तीन मंजिला मल्टीलेवल हब के सबसे ऊपरी तल पर पहुंचे। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को साइट प्लान के द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

18 Oct 2024

मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल हब एवं भूमिगत मार्ग का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन तीन मंजिला मल्टीलेवल हब के सबसे ऊपरी तल पर पहुंचे। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को साइट प्लान के द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें। मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर सोलर प्लेट भी लगाएं ताकि यहां की बिजली की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सके। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन के निर्माणाधीन सब-वे का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित किया जाना है। पटना जीपीओ गोलम्बर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग (हब) का निर्माण किया जा रहा है, जो यातायात के विभिन्न स्त्रोतों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केन्द्र है। यहां सिटी बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी कार पार्किंग की व्यवस्था है, जहां से पटना रेलवे स्टेशन तथा महावीर मंदिर, बुद्धा पार्क को जोड़ने हेतु सब-वे का निर्माण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि यात्रियों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन तक की सब-वे की कुल लम्बाई 440 मीटर है। इसमें ट्रैवलेटर की संख्या-04 होगी, जिनकी लम्बाई क्रमशः 18 मीटर, 30 मीटर, 45 मीटर एवं 55 मीटर यानी कुल 148 मीटर है। एस्केलेटर की संख्या-02 तथा अंडर ग्राउंड बॉक्स एरिया लिफ्ट की संख्या-02 (महावीर मंदिर निकास के पास एवं मल्टी-लेवल पार्किंग के पास) होगी। भूमिगत लम्बाई में हेल्थ वेन्टिलेशन एयर कंडिशनिंग की व्यवस्था होगी। इसमें 03 जगहों- मल्टीलेवल पार्किंग के निकट, बुद्धा स्मृति पार्क तथा पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर के बगल से प्रवेश/निकास की व्यवस्था होगी। इस सब-वे के निर्माण से ट्रेन यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और उन्हें कहीं भी जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैदल यात्री रेलवे स्टेशन के ट्रैफिक जाम से बचते हुए सब-वे का उपयोग कर मल्टी-लेवल पार्किंग तक पहुंच सकेंगे और विभिन्न जगहों पर आवागमन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना जंक्शन के समीप ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इस सब-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है, जिसके कारण रोड क्रॉस करना कठिन होता है। साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इस कारण सब-वे की परिकल्पना की गई। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से करते हुए जल्द पूरा करें ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलित हो और जाम की परेशानी से उन्हें निजात मिले।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल हब
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निर्माणाधीन तीन मंजिला मल्टीलेवल हब के सबसे ऊपरी तल पर पहुंचे। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News