Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण ध्वस्त हुआ वाम-कांग्रेस गठबंधन, कांग्रेस ने घोषित किए छह सीटों पर उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए वाम और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण टूट गई 

23 Oct 2024

फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण ध्वस्त हुआ वाम-कांग्रेस गठबंधन, कांग्रेस ने घोषित किए छह सीटों पर उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए वाम और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण टूट गई है। कांग्रेस ने सोमवार को राज्य की छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि वाम और कांग्रेस इस चुनाव में अलग-अलग उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरेंगे। इससे पहले, वाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, लेकिन फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण यह गठबंधन नहीं हो सका।

बंगाल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि हम चाहते थे कि वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन फॉरवर्ड ब्लॉक पूरी तरह से इसके खिलाफ था, जिसके कारण गठबंधन नहीं हो सका। हालांकि वाम मोर्चा के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष तृणमूल के ज्यादा करीब है और हमारे साथ नहीं चलना चाहते।
राज्य में 13 नवंबर को सिताई, मादारीहाट, नैहाटी, तालडांगरा, हरोआ और मेदिनीपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वाम और कांग्रेस के बीच उम्मीद जताई जा रही थी कि वे साथ मिलकर इन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

हालांकि, फॉरवर्ड ब्लॉक और अन्य वामपंथी घटक दलों की आपत्तियों के चलते यह गठबंधन संभव नहीं हो सका। कांग्रेस ने सिताई से हरिहर रायसिंह, मादारीहाट से बिकाश चाम्परामारी, नैहाटी से परेश्नाथ सरकार, तालडांगरा से तुषारकांति सन्निग्रही, हरोआ से हबीब रेजा चौधरी और मेदिनीपुर से श्यामल कुमार घोष को उम्मीदवार घोषित किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार वाम दल अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में हैं, और उपचुनावों के जरिए 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले अपनी ताकत का परीक्षण करना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, वाम-कांग्रेस गठबंधन की बातचीत के बीच फॉरवर्ड ब्लॉक ने सख्त आपत्ति जताई, जिसके कारण गठबंधन की योजना ध्वस्त हो गई। वाम मोर्चा शुरू से ही इस गठबंधन के पक्ष में था, लेकिन फॉरवर्ड ब्लॉक ने इस मुद्दे पर अपना रुख सख्त रखा। इसके चलते कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं हो पाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने घोषित किए छह सीटों पर उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए वाम और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना फॉरवर्ड ब्लॉक की आपत्ति के कारण टूट गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News