Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्टारर 'आई वांट टू टॉक' की घोषणा

उन्होंने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्य किरदार कहता है, "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"

23 Oct 2024

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्टारर 'आई वांट टू टॉक' की घोषणा

शूजित सरकार अपनी फिल्मों को अनोखे टाइटल देने के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि विक्की डोनर, पीकू, पिंक, अक्टूबर और मद्रास कैफ़े। इस बार, उनके पास एक और टाइटल है 'आई वांट टू टॉक।' फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं, जिन्होंने शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस किया है। उन्होंने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्य किरदार कहता है, "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"

टाइटल और अनाउंसमेंट वीडियो से यह बात पता चलती है कि यह शूजित सरकार की एक क्लासिक फ़िल्म है। यह फिल्म शायद रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर एक अनोखा नज़रिया पेश करेगी और एक इमोशन से भरे सफर पर ले जाएगी। यह छोटी सी क्लिप स्मार्ट, अलग और दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है, जो एक मजबूत छाप छोड़ती है और साथ ही उत्साह पैदा करती है।

शूजित सरकार ने अपनी फिल्मों के लिए 13 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। अब जब वह एक ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, तब ये देखना रोमांचक होगा कि वो अभिषेक बच्चन जैसे टैलेंटेड एक्टर के साथ मिलकर क्या जादू पैदा करते हैं। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्टारर 'आई वांट टू टॉक' की घो
उन्होंने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्य किरदार कहता है, "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News