Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इजरा स्ट्रीट में लगी भयावह आग

इजरा स्ट्रीट के पीछे बाजार के विपरीत दिशा में पारसी चर्च स्ट्रीट स्थित एक लकड़ी के बक्से की दुकान में सबसे पहले आग लगी। बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे 26 इजरा स्ट्रीट तक फैलने लगी।  

23 Oct 2024

इजरा स्ट्रीट में लगी भयावह आग

कोलकाता। दीपावली बाजार की रौनक के बीच इजरा स्ट्रीट में भीषण आग लग गयी। एक के बाद एक दुकानें जलती रही. इजरा स्ट्रीट के पीछे बाजार के विपरीत दिशा में पारसी चर्च स्ट्रीट स्थित एक लकड़ी के बक्से की दुकान में सबसे पहले आग लगी। बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे 26 इजरा स्ट्रीट तक फैलने लगी।  घटनास्थल पर पहले दमकल की 2 फिर 12 गाडिय़ां पहुंची।  युद्धकालीन स्तर पर अग्निशमन का काम शुरु किया गया। घटना को लेकर बाजार में हडक़ंप मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में दूकानदारों की भीड़ जमा हो गई।

बऊबाजार थाना की पुलिस पहुंचने के बाद भीड़ को नियंत्रित कर 26 इजरा स्ट्रीट में आग नहीं पहुंचे इसका काम शुरु हुआ। चूंकि इजरा स्ट्रीट काफी घना और संकरा इलाका है। सडक़ पर भी यहां बिजली सामान की दुकान लग जाती हैं। इसलिए दमकल को भीतर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।जिस लकड़ी के बक्सा गोदाम में सबसे पहले आग लगी, उसके बगल में बिजली के तार का गोदाम है। नतीजतन, दमकलकर्मियों ने अनुमान लगाया कि वहां काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ जमा है।

माना जा रहा है कि इसीलिए आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग की जानकारी व्यापारियों को कुछ देर बाद हुई। इसके चलते फायर ब्रिगेड को सूचना देने में देरी हुई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले दमकल की दो गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंचीं. हालांकि, आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में और इंजन पहुंचे। कालीपूजो और दिवाली से पहले एज्रा स्ट्रीट पर लोगों की भीड़ रहती है। व्यापारियों ने तरह-तरह के नियॉन लैंप की व्यवस्था की है। इस बीच आग लगने से व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इजरा स्ट्रीट में लगी भयावह आग
इजरा स्ट्रीट के पीछे बाजार के विपरीत दिशा में पारसी चर्च स्ट्रीट स्थित एक लकड़ी के बक्से की दुकान में सबसे पहले आग लगी। बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे 26 इजरा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News