Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

जूनियर एनटीआर ने शुरू की 'वॉर 2' की शूटिंग

'वॉर 2' को लेकर एक और अहम बदलाव यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।

26 Oct 2024

जूनियर एनटीआर ने शुरू की 'वॉर 2' की शूटिंग

अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर-2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'वॉर' की सफलता के बाद 'यशराज स्पाई यूनिवर्स' की फिल्म 'वॉर-2' जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। बॉलीवुड का एक खूबसूरत हंक ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर के किरदार में नजर आएंगे। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म के पहले पार्ट में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकारों की फौज नजर आई थी। इसी बीच फिल्म 'वॉर-2' के सीक्वल में नया मोड़ आ गया है। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। ऐसे में मुंबई में 'वॉर-2' के सेट से जूनियर एनटीआर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

'वॉर 2' को लेकर एक और अहम बदलाव यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। फिल्म देवड़ा के बाद जूनियर एनटीआर 'वॉर-2' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी तरह फिल्म के सेट से एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर खाकी रंग की पैंट और शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें देख फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना अहम होगा कि इस फिल्म में दर्शकों को क्या अलग देखने को मिलेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जूनियर एनटीआर ने शुरू की 'वॉर 2' की शूटिंग
'वॉर 2' को लेकर एक और अहम बदलाव यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच फिल्म की शूटिंग जोर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News