Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पंजाब पुलिस ने पांच सौ करोड़ की हेरोइन के साथ दो को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करों का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

27 Oct 2024

पंजाब पुलिस ने पांच सौ करोड़ की हेरोइन के साथ दो को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करों का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों का सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ भुल्लर विदेश से यह नेटवर्क को चला रहा था। डीजीपी ने बताया कि उक्त सभी खेप सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन यूनिट में उक्त एफआईआर दर्ज की गई है।

बीते दिनों पुलिस द्वारा एक खेप पकड़ी गई थी, उक्त आरोपितों की पूछताछ में इस रिकवरी की इनपुट मिली थी। पुलिस पिछले काफी समय से उक्त एरिया में ट्रैप और रेकी कर रही थी। नशे की यह खेप जलमार्ग के जरिए पंजाब तक पहुंचायी गयी है। इस खेप के साथ टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि जलमार्गों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाब पुलिस ने पांच सौ करोड़ की हेरोइन के साथ दो को गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करों का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News