Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, दिल्ली में गृहमंत्री शाह ने दिखाई हरी झंडी

इंडिया गेट के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को झंडी दिखाई। केंद्रीयमंत्री मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर, नित्यानंद राय और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे।

29 Oct 2024

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, दिल्ली में गृहमंत्री शाह ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। लौह पुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में आज आज सारे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

इंडिया गेट के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को झंडी दिखाई। केंद्रीयमंत्री मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर, नित्यानंद राय और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, "इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार है। इसलिए 31 अक्टूबर की एकता दौड़ को आज धनतेरस के पावन अवसर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 31 अक्टूबर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एकता और अखंडता के लिए महान सरदार पटेल की स्मृति में एकता दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया था। यह एकता दौड़ सिर्फ भारत की एकता का संकल्प नहीं रहा है, अब एकता दौड़ विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि 31 अक्टूबर को दीपावली होने की वजह से इस बार 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें हिस्सा लेने और देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के कार्यक्रम 31 अक्टूबर को ही आयोजित किए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर देशभर में रन फॉ
इंडिया गेट के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को झंडी दिखाई। केंद्रीयमंत्री मनस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News