Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'भूलभुलैया 3' के लिए तृप्ति डिमरी नहीं थीं पहली पसंद, निर्देशक ने किया खुलासा

फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने एक साक्षात्कार में बात करते हुए कहा कि तृप्ति कभी भी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। निर्देशक का तृप्ति को फिल्म में कास्ट करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पिछले साल उनकी लोकप्रियता के बाद उन्हें भूल भुलैया 3 में कास्ट करने का फैसला किया।

29 Oct 2024

'भूलभुलैया 3' के लिए तृप्ति डिमरी नहीं थीं पहली पसंद, निर्देशक ने किया खुलासा

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पिछले सात सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस सफर में उन्होंने लैला मजनू, काला और बुलबुल जैसी कई दमदार फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म 'एनिमल' से मिली। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के बाद वह हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गई। तृप्ति डेमरी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने एक साक्षात्कार में बात करते हुए कहा कि तृप्ति कभी भी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। निर्देशक का तृप्ति को फिल्म में कास्ट करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पिछले साल उनकी लोकप्रियता के बाद उन्हें भूल भुलैया 3 में कास्ट करने का फैसला किया।

फिल्म 'एनिमल' में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि तृप्ति डिमरी को रातों-रात स्टारडम मिला है। उन्हें आज जो प्रसिद्धि मिल रही है वह उनकी सालों की मेहनत है। वह पिछले 7-8 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्हें एक दिन में सफलता नहीं मिली है।

भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी को कास्ट करने के फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिल्म के लिए एक नया चेहरा चाहता था। मैं एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश में था जिसने कार्तिक आर्यन के साथ कभी काम न किया हो। अब फिल्म में तृप्ति का काम देखने के बाद मेरी टीम के लोग कह रहे हैं कि अनीस भाई, वह वाकई बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।

दिवाली पर रिलीज होने को तैयार फिल्म

फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'भूलभुलैया 3' के लिए तृप्ति डिमरी नहीं थीं पहली पसंद, निर्दे
फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने एक साक्षात्कार में बात करते हुए कहा कि तृप्ति कभी भी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। निर्देशक का तृप्ति को फिल्म में कास्ट करने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News