Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

डॉक्टर से मिलने आई महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, अरामबाग में आरोपित की पिटाई

सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर के चेंबर में डॉक्टर के न आने के कारण एक जगह इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपित ने महिला को किसी बहाने से पास की एक दुकान के गोदाम में ले जाकर शटर बंद कर दिया और बलात्कार करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उसे बचाया।

30 Oct 2024

डॉक्टर से मिलने आई महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, अरामबाग में आरोपित की पिटाई

कोलकाता। हुगली जिले के अरामबाग में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गोघाट से डॉक्टर के पास चिकित्सा के लिए आई महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे दुकान के गोदाम में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचित किया गया और आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर के चेंबर में डॉक्टर के न आने के कारण एक जगह इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपित ने महिला को किसी बहाने से पास की एक दुकान के गोदाम में ले जाकर शटर बंद कर दिया और बलात्कार करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और उसे बचाया।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपित एक कपड़े की दुकान में काम करता है। पीड़िता की शिकायत पर अरामबाग महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अरामबाग अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डॉक्टर से मिलने आई महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, अरामब
सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर के चेंबर में डॉक्टर के न आने के कारण एक जगह इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपित ने महिला को किसी बहाने से पास की एक दुकान के गोदा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News