Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

काली पूजा और दीपावली के बाद कोलकाता में जहरीली हुई हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

दीपावली और काली पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर जा पहुंचा

02 Nov 2024

काली पूजा और दीपावली के बाद कोलकाता में जहरीली हुई हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

दीपावली और काली पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर जा पहुंचा है। शुक्रवार रात से ही कोलकाता के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया, जो "खतरनाक" श्रेणी में आता है। इस स्तर पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। शहर के दक्षिणी हिस्सों में बालीगंज सर्कुलर रोड, बेहाला और टॉलीगंज तथा उत्तरी हिस्सों में मानिकतला, लेक टाउन और उल्टाडांगा जैसे इलाकों में प्रतिबंधित उच्च-डेसीबल पटाखों के फूटने की शिकायतें सबसे ज्यादा आई हैं।

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इन पटाखों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हुआ और अधिकतर क्षेत्रों में ध्वनि का स्तर 75 डेसीबल की अनुमानित सीमा से ऊपर दर्ज किया गया। कोलकाता के उत्तरी हिस्से में साल्ट लेक और पास के हावड़ा में भी इसी प्रकार के उल्लंघन देखे गए। पिछले दो दिनों में कोलकाता पुलिस ने कुल 601 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 265 लोग प्रतिबंधित उच्च-डेसीबल पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस समस्या पर केवल पुलिस कार्रवाई से काबू नहीं पाया जा सकता। जब तक कि लोग खुद पटाखों से होने वाले प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक न हों।

आमतौर पर, कोलकाता में प्रदूषण का स्तर काली पूजा और दीवाली के दौरान बढ़ना शुरू होता है और पूरी सर्दी के मौसम में ऊंचा ही रहता है। प्रदूषण से राहत केवल तभी मिलती है जब हल्की बारिश होती है, लेकिन कोलकाता के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना को नकारा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों में छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काली पूजा और दीपावली के बाद कोलकाता में जहरीली हुई हवा
दीपावली और काली पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर जा पहुंचा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News