Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोटाकिस से बातचीत की

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

02 Nov 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोटाकिस से बातचीत की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस की फोन पर हुई बातचीत में भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई। मित्सोटाकिस ने अपने फोन कॉल में प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव में तीसरी बार चुने जाने पर भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कल प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई, जिसमें भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। ग्रीस यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोटा
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News