Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

फ़ौजी-पुलिस विवाद में अखिलेश की एंट्री, सरकार पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि सेना में मेडल पाए एक फ़ौजी के साथ उप्र में जैसा हिंसक व्यवहार किया गया है वो घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।

03 Nov 2024

फ़ौजी-पुलिस विवाद में अखिलेश की एंट्री, सरकार पर उठाए सवाल

रायबरेली। सेवानिवृत्त फ़ौजी और पुलिस के बीच हुए विवाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एंट्री हुई है। उन्होंने इस पर ट्वीट करके प्रदेश सरकार पर सवाल उठाये हैं। जिसके बाद से जिले में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। पहले भी इस मुद्दे को लेकर कई सामाजिक संगठन पुलिस को कटघरे में खड़े कर चुके हैं।

सपा अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि सेना में मेडल पाए एक फ़ौजी के साथ उप्र में जैसा हिंसक व्यवहार किया गया है वो घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। अखिलेश ने लिखा है, मुख्यमंत्री जी कम-से-कम फ़ौजियों के सम्मान में तो न्याय करें। देखना है पूरा थाना सस्पेंड होता है या फिर उस पर बुलडोज़र चलाया जाता है।

उधर भूतपूर्व सैनिकों के संगठन ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पीड़ित सैनिक को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा इतना बढ़ जाएगा ये किसी ने सोचा नहीं था।

उल्लेखनीय हैं कि गुरुवार की शाम डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला चाहत सिंह अपने दोस्तों के साथ पटाखे खरीदने बाजार गया था, वहीं पर उसका शनि सोनकर और उसके साथियों से विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को घुरवारा चौकी ले आयी थी। मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन भी चौकी पहुंच गए। चाहत सिंह को ज्यादा चोट लगी थी और उसे मेडिकल के लिए पुलिस नहीं ले जा रही थी। इस बात को लेकर चाहत सिंह के पिता रिटायर्ड फौजी इंदल सिंह की चौकी प्रभारी हिमांशु मलिक से बहस हो गई। आरोप है कि उसके बाद हिमांशु मलिक और अन्य पुलिस कर्मियों ने इंदल सिंह का बयान लेने के बहाने उसे एक कमरे में बंद करके बुरी तरह मारा पीटा।

पुलिस ने एक तो रिटायर्ड फौजी को मारा पीटा उसे यातनाएं दी और उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया। डलमऊ पुलिस ने इंदल सिंह सहित उनके परिवार के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। उसके अलावा दूसरे पक्ष शनि सोनकर पर भी मकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि दो लोगों की आपस में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को चौकी पर ले गई।वहीं रिटायर्ड फौजी इंदल सिंह भी अपने साथियों के साथ पहुंचे और पुलिस से मारपीट करने लगे जिस पर पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फ़ौजी-पुलिस विवाद में अखिलेश की एंट्री, सरकार पर उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि सेना में मेडल पाए एक फ़ौजी के साथ उप्र में जैसा हिंसक व्यवहार किया गया है वो घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News