Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में देगी जमा

पश्चिम बंगाल सरकार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में छह प्रमुख सवालों का जवाब देना होगा

05 Nov 2024

आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में देगी जमा

पश्चिम बंगाल सरकार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में छह प्रमुख सवालों का जवाब देना होगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह सुनवाई आज (5 नवंबर) सुप्रीम कोर्ट में होगी, जिसमें न्यायालय ने राज्य सरकार से पुलिस के लिए भर्ती किए गए सिविक वॉलंटियर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह सवाल उठाए थे कि राज्य सरकार सिविक वॉलंटियर्स को किस कानूनी प्रावधान के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा ड्यूटी पर नियुक्त कर रही है। इस मामले के मुख्य आरोपित संजय रॉय भी एक सिविक वॉलंटियर है। इस संबंध में कोर्ट ने छह सवाल किए थे, जिनमें भर्ती की प्रक्रिया, न्यूनतम योग्यता, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच, नियुक्ति का स्थान और वेतनमान जैसी जानकारी मांगी गई है।

राज्य सरकार को यह जानकारी एक शपथ पत्र के रूप में पेश करनी होगी, जिसे आज कोर्ट में राज्य सरकार के वकील द्वारा दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी आज तक की जांच का एक ताजा रिपोर्ट जमा करना होगा। यह सुनवाई एक ऐसे समय में हो रही है जब कोलकाता की एक विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मामले का ट्रायल 11 नवंबर से शुरू होने वाला है। यह मामला मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के समक्ष पेश होगा, जो 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार
आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में देगी जमा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News