Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद, 'दुष्कर्मी के समर्थन' का आरोप

पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों के दो संगठनों, पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बीच आरजी कर अस्पताल में चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है

05 Nov 2024

जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद, 'दुष्कर्मी के समर्थन' का आरोप

पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों के दो संगठनों, पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बीच आरजी कर अस्पताल में चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में एक संगठन पर दुष्कर्मी का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए दोनों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के प्रमुख किंजल नंद ने इस मामले में सवाल उठाया कि "आरोपित को कौन फंसा रहा है? क्यों फंसा रहा है? इसका उद्देश्य क्या है?" किञ्जल का कहना है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो संदेश जारी किया। एसोसिएशन के नेता अतनु विश्वास ने कहा, "आरजी कर अस्पताल की घटना में जिस व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है, वह अदालत में यह दावा कर रहा है कि उसे फंसाया गया है। इसके बावजूद जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के नेता किंजल नंद इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं कि इसे फंसाया क्यों गया और किसने फंसाया। हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आप जनता को किस ओर ले जा रहे हैं? क्या ये दुष्कर्मी के समर्थन का संकेत नहीं है?"

एसोसिएशन ने यह भी दावा किया कि पीड़िता के माता-पिता ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई ने स्पष्ट रूप से आरोपित को दोषी बताया है, तो जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट इसे मानने में समस्या क्यों कर रहा है? उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर आरोपित को बचाने के लिए पक्ष लेने के जैसा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद, 'दुष्कर्मी के समर्थन' का आरोप
जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद, 'दुष्कर्मी के समर्थन' का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News