Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कर्नाटकः किसान आत्महत्या की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी कि तेजस्वी सूर्या एवं अन्य के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या के मामले को वक्फ बोर्ड के साथ भूमि विवाद से जोड़कर फर्जी खबर फैलाने का आरोप है।

08 Nov 2024

कर्नाटकः किसान आत्महत्या की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कुछ न्यूज पोर्टल्स के एडिटर्स के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर कर्नाटक के हावेरी जिले में साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, नारकोटिक्स (सीईएन) पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 353(2) के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी कि तेजस्वी सूर्या एवं अन्य के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या के मामले को वक्फ बोर्ड के साथ भूमि विवाद से जोड़कर फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। सूर्या ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि हावेरी जिले में एक किसान ने वक्फ बोर्ड द्वारा उसकी जमीन अधिगृहित किए जाने के बारे में पता चलने पर खुदकुशी कर ली। इससे सम्बंधित झूठी रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए कन्नड़ दुनिया ई-पेपर और कन्नड़ समाचार ई-पेपर के संपादकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में हावेरी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा समाचार लेख को फर्जी करार दिए जाने के बाद सांसद ने पोस्ट हटा दी थी लेकिन इस ताजा घटनाक्रम ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया है।

वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल पिछले दिनों कर्नाटक पहुंचे थे और कई जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की थी। उनके साथ तेजस्वी सूर्या भी थे। जगदंबिका पाल ने कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र में इस दौरे की रिपोर्ट पेश की जाएगी।विभिन्न जिलों के किसानों ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जगदंबिका पाल और तेजस्वी सूर्या को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी कृषि भूमि पर वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति होने का दावा कर रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटकः किसान आत्महत्या की फेक न्यूज फैलाने के आरोप में भाज
पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी कि तेजस्वी सूर्या एवं अन्य के खिलाफ एक किसान की आत्महत्या के मामले को वक्फ बोर्ड के साथ भूमि विवाद से जोड़कर फर्जी ख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News