Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से बस टकराई, 5 की मौत, कई घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई

09 Nov 2024

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से बस टकराई, 5 की मौत, कई घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप के परिजन और रिश्तेदार, संदीप के बेटे सिद्धार्थ (4) के मुंडन संस्कार और दर्शन के लिए निजी बस से शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन गए थे। देर रात सभी लोग लौट रहे थे। बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के पास वहां खड़े ट्रक से टकरा गई।

सूचना पर यूपीडा टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर तत्काल उन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी लोग बस से मथुरा से लौट रहे थे। बस खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से बस टकराई, 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News