Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आर्थर रोड जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों से गैंगवार का खतरा बढ़ा

महाराष्ट्र जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम संभावित गैंगवार या बिश्नोई गिरोह के शूटरों के उत्पात की संभावना को लेकर चिंतित हैं, जिनकी संख्या अब 20 से अधिक है, जो जेल के भीतर अशांति पैदा कर सकते हैं।"

09 Nov 2024

आर्थर रोड जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों से गैंगवार का खतरा बढ़ा

मुंबई। आर्थर रोड जेल में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों की वजह से गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।

महाराष्ट्र जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम संभावित गैंगवार या बिश्नोई गिरोह के शूटरों के उत्पात की संभावना को लेकर चिंतित हैं, जिनकी संख्या अब 20 से अधिक है, जो जेल के भीतर अशांति पैदा कर सकते हैं।" इससे जेल के अंदर माहौल खराब हो सकता है। इसी वजह से हमने कोर्ट में बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अलग-अलग जेलों में रखे जाने के लिए आवेदन दिया है।

मुंबई के आर्थर रोड जेल में लारेंस बिश्नोई गिरोह के कुल 23 लोगों को रखा गया है। इनमें पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के 18 और सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग मामले के 5 आरोपित हैं। जेल में बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के यहां फायरिंग मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों को दूसरों के साथ संपर्क को रोकने के लिए उच्च सुरक्षा सुरक्षा रखी गई है। आर्थर रोड जेल में दाऊद गिरोह, छोटा राजन गिरोह सहित कई गिरोहों के बदमाशों को रखा गया है। सलमान खान मामले में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर जेल के अंदर डी-गैंग से खतरे पर चिंता व्यक्त की थी और सितंबर की शुरुआत में महाराष्ट्र और बिहार सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी।

सूत्र बताते हैं कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों और अन्य कैदियों के बीच विवाद हो चुका है, इसी वजह जेल प्रशासन किसी भी बड़ी घटना होने से पहले ही लारेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को अन्य जेल में शिफ्ट करना चाहता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम संभावित गैं
महाराष्ट्र जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम संभावित गैंगवार या बिश्नोई गिरोह के शूटरों के उत्पात की संभावना को लेकर चिंतित हैं, जिनकी संख्या अब 20 से अधिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News